बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए ओवरहेड टैंक परिसर में चारियों की घटना रोकने के लिए डीएम अविनाश सिंह ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जल जीवन मिशन अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि सोलर पैनल को जोड़ने वाली केबल की चोरी हो रही है। साथ ही सोलर पैनल की चोरियां ग्राम पुरनापुर, नत्थूरामपुर आदि में हुई हैं। इसके चलते पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि अधिक चोरियों वाले संवेदनशील इलाकों में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। वहां तैनात चौकीदारों का पुलिस वैरिफिकेशन कराया जाए। इसके साथ ही अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण भी करें। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मनौना धाम में हुई चोरी के आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अब तक चोरी की 15 घ...