लखनऊ, फरवरी 16 -- विधानसभा में सोमवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जल जीवन मिशन में घपले पर सपा सदस्यों ने घेरते हुए कहा कि मानक के अनुरूप पाइप नहीं डाले गए। टैंक बनाने में भी गड़बड़ी हुई और आए दिन टंकियों के गिर रही हैं। जलशक्ति मंत्री ने इस पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्षेत्र में न रहने की वजह से वास्तविक जानकारी नहीं है। जल जीवन मिशन में ग्रामीण क्षेत्रों में काम हो रहा है। प्रदेश के 85543 गांवों में इस योजना में काम कराया जा रहा है। बस्ती और गोरखपुर में शुद्ध पानी मिलने से जापानी इंसेफेलाइटिस समाप्त हो गया। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों ने जिस क्षेत्र में पानी न आने की बात कही है, वो नगर पंचायतें हैं, जिसका काम जल जीवन मिशन ने नहीं करवाया है। सरकार को जहां भी गड़बड़ियां मिली हैं उनके खिलाफ एफआइआर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.