जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर कार्रवाई होगी : अबू
रांची, जून 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबू इमरान ने कहा है कि जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा कर आम जनता को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने फील्ड टेस्ट किट वितरण में तेजी लाने व डायरिया के खतरे को देखते हुए समय-समय पर जल स्रोतों की जांच करने को भी कहा। अबू गुरुवार को जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान सचिव ने अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत प्रमंडलवार बहुल ग्रामीण योजनाओं व एकल ग्रामीण योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में यह बात सामने आई कि राज्य के 16 प्रमंडलों में 15,890 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.