जल जीवन मिशन में लापरवाही पर संवेदकों पर होगी कार्रवाई
सराईकेला, अगस्त 22 -- सरायकेला। समाहरणालय सभागार में डीसी नीतिश कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित बहु ग्राम जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में डीडीसी रीना हांसदा सहित पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारी और संवेदक उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं में कार्य की प्रगति असंतोषजनक पाई गई उस पर डीसी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संवेदकों से विलंब के कारणों की जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीसी ने स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि आवश्यक कार्यों में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे संवेदकों के खिलाफ विभाग को अवगत कराते हुए संविदा की शर्तों एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।डीसी यह भी पढ़ें- Saraikela News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.