मैनपुरी, फरवरी 25 -- नौकरी के नाम पर दंपति ने 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने जलजीवन मिशन में कंप्यूटर ऑपरेटर और जिलेदार के पदों पर संविदा भर्ती के विज्ञापन का झांसा दिया। नौकरी न मिलने पर रुपये मांगे गए तो आरोपियों ने पीड़ितों को धमकाना शुरू कर दिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने नोएडा और फर्रुखाबाद निवासी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा निवासी अरिदमन प्रताप सिंह पुत्र राघवेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि मोहित पुत्र किशनपाल निवासी कनकौली सिंगीरामपुर फर्रुखाबाद हाल पता ईस्ट सैफायर सोसायटी यू ब्लॉक फ्लैट नंबर 605 सेक्टर 45 नोएडा से उसकी मुलाकात क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में फर्रुखाबाद में हुई थी। फिर फेसबुक और फोन के माध्यम से बातचीत शुरू हो गई। 12 फरवरी 2025 को मोहित ने फेसबुक मैसेंजर पर नौकरी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.