नई दिल्ली, मार्च 24 -- यूपी की योगी सरकार ने जल जीवन मिशन में खुदी सड़कों को लेकर ऐक्शन में आ गई है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बतौर जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष सभी डीएम से कहा गया है कि योजना की नियमित समीक्षा करें। सभी खोदी हुई सड़कों को मोटरेबुल बनाने के लिए समयबद्ध अभियान चलवाएं। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खुदी सड़कों को तत्काल ठीक कराकर चलने लायक बनाई जाएं। सभी ग्राम को हर घर जल प्रमाणित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी ग्रामों का जलार्पण शीघ्रातिशीग्र कराने का कार्यक्रम बनाने को कहा गया है। इन ग्रामों में शत-प्रतिशत घरों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। जितने ग्रामों में 90 प्रतिशत से 100 प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.