बरेली, जून 19 -- जल जीवन मिशन में पंप आपरेटर की भर्ती के नाम पर ठगी की सूचना मिलते ही विभाग सक्रिय हो गया। अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) आकांक्षा सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं पर पम्प आपरेटर से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई भी भर्ती नहीं निकाली गई है। कुछ असामाजिक तत्व आपरेटरों की भर्ती के संबंध में भम्र फैला कर ठगी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक-दो लोगों ने कलेक्ट्रेट में भी पहुंचकर इसकी शिकायत की। आरोप लगाया कि भर्ती के नाम पर उनसे प्रधान ने पैसे लिए। हालांकि जब लिखित शिकायत मांगी गई तो वो लोग वहां से चले गए। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन में ऑपरेटर भर्ती के नाम पर ठगी कुछ लोग सेवायोजन कार्यालय भी पहुंचे। लोगों ने ज्वाइनिंग के बारे में जानकारी ली तो सेवायोजना विभाग ने जल जीवन मिशन कार्यालय को फोन किया। इस पर एक...