जल जीवन मिशन के सोलर पैनल से 10 प्लेटें चोरी
मैनपुरी, जून 2 -- जल जीवन मिशन योजना को पलीता लगाते हुए चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। नवीगंज चौकी क्षेत्र के अंतर्गत खेल मैदान के समीप ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए सोलर पैनल से सोमवार रात चोरों ने दस सोलर प्लेटें चोरी कर लीं। चोरी गई प्लेटों की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए वहां तैनात चौकीदार संजीव राठौर ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से इस सोलर प्लांट की देखरेख कर रहा है। सोमवार की रात वह किसी आवश्यक कार्य से बाहर गया हुआ था, जिसके कारण प्लांट पर कोई मौजूद नहीं था। सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने धाबा बोल दिया और वहां लगी कुल 37 प्लेटों में से 10 प्लेटें उखाड़ ले गए। मंगलवार सुबह जब चौकीदार की पत्नी और भतीजा मौके पर पहुंचे, तब उन्हें इस चोरी की जानकारी हुई। चौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.