जल जीवन मिशन के प्रभाव मूल्यांकन के लिए किया भ्रमण
मऊ, जुलाई 31 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति का आमजन के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के मूल्यांकन के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग से जनपद मऊ के लिए नामित अध्ययन दल द्वारा शुक्रवार को विकास खंड दोहरीघाट के ग्राम गोफा एवं बंधनपुर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान टीम ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया तथा पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया। अध्ययन दल ने ग्राम स्थित विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों, जल सखियों एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर पाइपलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे शुद्ध पेयजल से होने वाले लाभों एवं जनसंतुष्टि की जानकारी प्राप्त की। साथ ही ग्रामीणों से नियमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.