सहारनपुर, मई 17 -- छुटमलपुर ,संवाददाता। शनिवार को विकास खंड मुजफ्फराबाद सभागार में जल निगम के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन योजना के तहत समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम पंचायत के समूहों की महिलाओं को पानी की गुणवत्ता जांचने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में पिंकी जल जाँच प्रशिक्षक ने कहा कि भूगर्भ जल का संचयन करके ही पर्यावरण व भूमि जल का संरक्षण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- महिला सशक्तिकरण: गांवों में पानी की गुणवत्ता जाचेंगी जल सखी अंकित कुमार माईक्रोबायो लोजिस्ट ने दूषित जल पीने से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कर...