रुद्रपुर, फरवरी 16 -- खटीमा। जल जीवन मिशन के तहत बिछाई पाइप लाइन में लीकेज रुकने का नाम नहीं ले रही वही हाल ही में बनी नगरपालिका की बनी सड़को का लाखों का नुकसान हो रहा है। पॉलिटेक्निक रोड पर बिछाई जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन अब भी कई जगह से लीक है जिन्हें सही करने की जगह पालिका छेत्र वार्ड 11 की 25 लाख की लागत से बनी सीमेंटेड सड़क को जगह जगह खोद कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है वही लीकेज की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।कई बार शिकायतों के बाद लीकेज सही करने के लिए भेजी गई लेबर गड्ढा कर जाने के बाद लाइन सही करने की जगह पाइप लाइन टूटी हुई छोड़ कर चले जाते है जिससे रात दिन पानी की बरबादी तो हो ही रही है वही नई बनी सड़क का लाखों के नुकसान भी हो रहा है।मरम्मत कार्य करने के बाद आज तक दर्जनों ऐसी सड़कों की मरम्मत तक नहीं हुई है जिससे लोगो में ...