पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पूरनपुर। क्षेत्र पंचायत की बैठक के एजेंडे पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानों ने जलजीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की समस्या रखी। बिजली आपूर्ति को लेकर भी शिकायतें की गईं। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने विभागीय योजनाएं के बारे में बताया। बैठक में नब्बे फीसदी विकास कार्य कराने का दावा भी किया गया। गुरुवार को ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। ब्लाक प्रमुख मानसी सिंह ने फीता काटकर बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सरकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने को कहा गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाअएं और अस्पतालों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। इसके अलावा डिप्टी सीवीओ डा. आशीष शर्मा ने पशु पालन विभाग की योजनाएं और उनक...