जल जीवन मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित
सहारनपुर, मार्च 16 -- जल जीवन मिशन के तहत ग्राम भांकला में सोमवार को जल अपर्ण महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, शुद्ध पेयजल के प्रति जागरूक किया गया। गांव भांकला में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार का उद्देशय जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत भारत के प्रत्येक घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है। जिससे कोई भी नागरिक अशुद्ध जल की वजह से बीमार न हो तथा शुद्ध जल के आभाव में कोई अशुद्ध पानी न पिये, प्रत्येक जनमानस को शुद्ध जल प्राप्त हो। खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार, ग्राम सचिव ऋतिक मलिक, ग्राम प्रधान जयाश्री, अधिशासी अभियंता मोहम्मद हासिम, सहायक अभियन्ता रामदत्त, दीपक यादव, मो. आकिब आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.