महोबा, मार्च 11 -- महोबा, संवाददाता। जल जीवन मिशन के कार्यो को धरातल में देखने के लिए सालट और नरेड़ी पहुंचकर विधायक ने खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर की जिसके बाद विभाग ने दोनों गांवों को लेकर आंकड़े पेश किए है। विधायक अधिकारियों के आंकड़ों को गलत और मनमाने तरीके से तैयार कराने का बता रहे है। तो विभाग ने आंकड़ों को सही करार दिया है। विभाग और विधायक मामले को लेकर आमने सामने आ गए है। जल जीवन मिशन एक बार फिर जिले में सुर्खियां बन रहा है। एक माह पूर्व चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देवसिंह का ग्राम प्रधानों के साथ काफिला रोका था। मंत्री ने एक माह में अधूरे कार्यो को पूरा कराने का आश्वासन दिया था। एक माह के बाद दोबारा से विधायक ने जल जीवन मिशन के कार्यो को हवा दी है। चरखारी विकास खंड के नरेड़ी और स्वासा गांव में विधाय...