आगरा, अप्रैल 13 -- प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जल जीवन मिशन के कामों की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए एडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय संयुक्त कमेटी गठित कर दी गई। जांच कमेटी 15 दिनों में अपनी विस्तृत जांच आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा देवीय आपदा, वर्षा,ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की जांच कराकर किसानों को लाभ दिये दिये जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी सोमवार को यहां जिला मुख्यालय पर कानून व्यवस्था एवं विकास निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा के दौरान सीएमओ को निर्देश दिए कि मरीजों के लिए दवा की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाये एवं प्रतिदिन डायलिसिस होने वाले मरीजो के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.