संभल, अप्रैल 24 -- जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत एक कंप्यूटर आपरेटर की गुरुवार को उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ व स्थानीय पुलिस समेत फोरेंसिक विभाग की टीम ने जांच पड़ताल कर नमूने लिए। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं, युवक के परिवार में मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक हाथरस जिले के गांव भोज नगला निवासी करीब 38 वर्षीय रतन दीप जल निगम ग्रामीण कार्यालय में ओवरहेड टैंक निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्था के तहत कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत था। बबराला रोड पर एक मकान में किराये पर रह रहा था। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवती ने एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी कि रतन दीप घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बेहोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.