जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों पर ग्रामीणों में नाराजगी
नैनीताल, मई 13 -- भवाली, संवाददाता। सूण गांव में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द योजना पूरी करने की मांग की है।सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरपंच संगठन अध्यक्ष कमल सुनाल ने बताया कि गांव में पिछले डेढ़ से दो वर्षों से जल जीवन मिशन के तहत कार्य चल रहे हैं, लेकिन अब तक योजना पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर केवल औपचारिकता निभाते हुए नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है। वहीं कई घरों तक अब तक नल कनेक्शन भी नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन स्थानों पर नल लगाए गए हैं, वहां कई नल खुले छोड़ दिए गए हैं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में कई बार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.