गुमला, मार्च 17 -- गुमला, संवाददाता । जिले में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित कार्यों,प्रगति की स्थिति और इसमें आने बाधाओं पर से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान जिला पेयजल स्वच्छता विभाग के सर्वेक्षण में सामने आया कि जिले में लगभग 2600 जलमीनार और 2600 चापाकल खराब हैं। उपायुक्त ने इन सभी को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों से कार्यों में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली गई। कई स्थानों पर भूमि संबंधी विवाद और विद्युत आपूर्ति की समस्याएं प्रमुख बाधा के रूप में सामने आईं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर इन समस्याओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.