जल जीवन मिशन की योजनाओं में गुणवत्ता से समझौता नहीं: डीसी
रांची, सितम्बर 25 -- रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहर्नालय में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। उपायुक्त ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें और लंबित ग्रामीण पेयजल योजनाओं को समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करें। इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने तथा पात्र लाभुकों का शीघ्र चयन करने के निर्देश दिए गए। मॉडल विलेज के कार्यों में प्रगति लाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में डीडीसी संजय भगत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.