देवघर, मार्च 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। विकास भवन के सभागार में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जल महोत्सव के तहत आयोजित विश्व प्लंबर दिवस को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने और पाइपलाइन के कुशल रख-रखाव में प्लंबरों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्लंबरों को जल जीवन मिशन की एक मजबूत कड़ी बताते हुए कहा इनकी सक्रियता से ही पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य कर रही है। इस दौरान डीसी ने जल को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को जल संचयन और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने जिलेवासिय...