जल जीवन मिशन की पाइपलाइन बनी मुसीबत, धंसी गली से बढ़ी लोगों की परेशानी
औरैया, जून 6 -- अजीतमल, संवाददाता। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की पाइपलाइन अब नगर पंचायत बाबरपुर के अशोक नगर मोहल्ले के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।
पाइपलाइन की समस्या पाइपलाइन में लगातार हो रहे लीकेज के चलते मोहल्ले की एक गली धंस गई है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि सड़क का एक हिस्सा अंदर बैठ गया है और लोगों को रोजाना जोखिम उठाकर निकलना पड़ रहा है। मोहल्ला निवासी गौरव पोरवाल, मुकेश पोरवाल, दामोदर पोरवाल, गुड्डू, विमल कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र से आगे स्थित गली में लंबे समय से पाइपलाइन से पानी का रिसाव हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लगातार पानी बहने से सड़क के नीचे की मिट्टी कटती चली गई, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.