गाजीपुर, जून 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता में हुई। सदन की कार्यवाही शुरू करने के साथ ही पिछली बैठक की कार्यवृत्ति एवं अनुपालन आख्या पढ़कर सुनाया गया। डीएम अनुपम शुक्ला ने बैठक का एजेंडा बिंदु विस्तारपूर्वक समिति के सम्मुख पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। जल जीवन मिशन के धीमी प्रगति पर सदन ने नाराजगी जतायी। सांसद अफजाल अंसारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रायपुर से जाही रोड, कुसुम्ही कला से मदनहीं भटौली चोचकपुर रोड, गौसपुर हरिहरपुर सरायगोकुल रोड एवं रेवतीपुर से तिलवा रोड का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि कहीं यदि व्यवधान हो तो उसे सही कराया जाए। उन्होंने खाद की स्थिति की जानकारी लेते हुए किसानों को रकबा (जोत)...