जौनपुर, अप्रैल 2 -- ्रजंघई, हिन्दुस्तान संवाद। जल निगम ग्रामीण के जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना के तहत बन रही टंकियों में लापरवाही की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि काफी समय से सड़कें खोदकर छोड़ी गई हैं और पानी की टंकी कई महीने से बन रही है। शीघ्र निर्माण पूर्ण करवाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, गांवों में पाइप बिछाने के लिए खोद कर छोड़ दिए गए गड्ढे, बिखरी पाइप, अर्ध निर्मित पानी की टंकी विभाग की उदासीनता, सरकारी पैसे का दुरुपयोग होने की कहानी खुद ब खुद बयां कर रही हैं। अर्ध निर्मित दो टंकी जंघई स्टेशन और जंघई महाविद्यालय के पास आधे निर्माण के बाद महीनों से छोड़ दी गईं हैं। इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। सेमरी ग्राम के प्रधान प्रमोद कुमार गुप्ता के अनुसार गांव सभा में अधिकांश चक रोड और खड़ंजा के बगल नाली खोद दी गई है। ज...