कौशाम्बी, मार्च 6 -- सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के उलाचूपुर ग्रामसभा में ठप पड़ा जल जीवन मिशन का काम ठेकेदार ने शुरू करा दिया है। उसकी कुंभकर्णी नींद बोले कौशाम्बी के तहत समस्या का प्रमुखता से प्रकाशन होने के बाद टूटी। काम शुरू होने पर ग्रामीणों ने अखबर के पहल की मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं। उलाचूपुर ग्रामसभा में रहने वाली लगभग पांच हजार की आबादी को पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू कराया गया। ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछवाते हुए लोगों के घरों में कनेक्शन तो दे दिया, पर अभी तक पानी टंकी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका था। इससे ग्रामीणों के लिए परियोजना पूरी तरह से छलावा साबित हो रही है। ग्रामीणों की इस समस्या को हिन्दुस्तान अखबर ने बोले कौशाम्बी के तहत छह फरवरी को 'हर घर जल का बोर्ड लगा भूले काम कराना, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.