जल जीवन मिशन का काम अधूरा, आक्रोश
गढ़वा, जून 1 -- रंका। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत घर-घर पाइप लाइन से पानी उपलब्ध कराना है। पाइप लाइन का कनेक्शन कर रहे ठेकेदार ने प्रखंड के कसमार गांव में पाइप लाइन न बिछाकर नल लगा दिया। काम भी पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीण बिनोद सिंह ने बताया कि उनके घर के पास नल लगा दिया पर पाइप नहीं लगाया। उनका आधार कार्ड लेकर बोला गया कि आपका पानी कनेक्शन हो गया। वहीं लक्ष्मण सिंह, राजेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनका भी आधार कार्ड लेकर पानी कनेक्शन पूरा होने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- 237.86 लाख की जल जीवन मिशन परियोजना अधर में यह भी पढ़ें- 237.86 लाख की जल जीवन मिशन परियोजना अधर में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.