हरदोई, मई 8 -- हरदोई। जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों और मार्गों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी क्षेत्र से बार-बार शिकायतें प्राप्त होती हैं तो संबंधित जेई और एई के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्वामी विवेकानंद सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन डालने के बाद सड़कें क्षतिग्रस्त न छोड़ी जाएं। जहां भी पाइप लीकेज, जलापूर्ति बाधित होने या कनेक्शन देने में देरी की शिकायतें मिलें, उनका तत्काल और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- लापरवाही पर एडीओ पंचायत बिलग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.