जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर। जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जिला प्रशासन आज समीक्षा बैठक करेगा। इस बैठक में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की समस्याएं निश्चित रूप से उठेंगीं। इसी प्रकार छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की समस्याओं का उठना भी तय है। पूर्वी सिंहभूम जिले में ये दो बड़ी जलापूर्ति योजनाएं करीब तीन लाख लोगों से जुड़ी हैं। बागबेड़ा और गोविंदपुर जलापूर्ति योजना एक साथ 2015 में शुरू हुई थीं। गोविंदपुर जलापूर्ति योजना तो 2018 में शुरू हो गईं जबकि बागबेड़ा जलापूर्ति योजना आज तक शुरू नहीं हो पायी है। गोविंदपुर की 21 तो बागबेड़ा की 22 पंचायतें इन जलापूर्ति योजनाओं पर आश्रित हैं। बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को इसी जून से जुलाई के बीच शुरू करने का लक्ष्य है। हालांकि अभी भी इस परियोजना का काफी काम बाकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.