बरेली, मार्च 30 -- बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई द्वितीय एवं तृतीय की ओर से शिविर का अयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधि विभाग के प्रभारी डॉ संजय यादव ने बताया कि मतदान प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार के साथ महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। युवाओं से अपील की कि वे अपना वोटर आईडी कार्ड अवश्य बनवाएं, मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें तथा समाज में अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में स्वयंसेवक लीलेंद्र, तरुण, आदर्श व शौकत सहित अन्य छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.