सराईकेला, मार्च 5 -- सरायकेला। आगामी ग्रीष्म ऋतु (गर्मी के मौसम) में ग्रामीणों को पानी की समस्या न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा बैठक में सभी ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत घरों को नल-जल योजना से जोड़ने का कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जो घर तकनीकी कारणों से योजना से छूट गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र चालू किया जाए ताकि हर परिवार तक स्वच्छ जल पहुँच सके। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रखंड स्तरीय समन्वयक, कनीय अभियंता एवं उत्तरदायी पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाने की बात उपायुक्त ने कही । बदलते मौसम में बंद संरचनाओं की होगी मरम्मत बदलते मौसम और आने वाली गर्मी के मद्देनजर, उपायुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.