बिजनौर, अगस्त 6 -- बिजनौर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत जनपद बिजनौर में ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वच्छ एवं क्लोरीनयुक्त पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 'हर घर नल से जल' उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को सुरक्षित पेयजल मिले और पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भरता कम हो। योजना के दूसरे चरण में गुजरात की एलसी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को जिले के विभिन्न विकास खंडों में 301 परियोजनाओं का कार्य सौंपा गया है। कंपनी के परियोजना प्रबंधक गौरव लवानिया ने बताया कि इनमें से 170 परियोजनाएं पूरी होकर संचालन एवं अनुरक्षण (ओ एंड एम) में जा चुकी हैं। वहीं 240 परियोजनाओं में ओवरहेड जलाशयों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। वर्तमान में ...