जल जीवन मिशन: मार्च 2027 तक पूर्ण होंगी शेष योजनाएं
अलीगढ़, जून 5 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक गुरूवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण ने बताया कि जनपद के कुल 1124 राजस्व ग्रामों में से 54 ग्राम पूर्व निर्मित 43 पेयजल योजनाओं से आच्छादित हैं। नवीन अनुरक्षण नीति-2024 के अंतर्गत इन योजनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आगामी 10 वर्षों के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी चयनित संस्था को सौंपी गई है, जिसके लिए आवश्यक प्राक्कलन मुख्यालय को भेजे जा चुके हैं। शेष 1070 ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत व्यापक स्तर पर कार्य कराए जा रहे हैं। मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित 731 नलकूपों में से 730, 731 पम्प हाउसों में से 722, 7171 किलोमीटर वितरण प्रणाली में से 7120 किलोमीटर तथा 3,93,876 गृह जल संयोजनों में से 3,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.