प्रयागराज, अप्रैल 11 -- नैनी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी में संचालित एक प्लांट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के चाका ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने भूजल दोहन के साथ-साथ रोजगार में उपेक्षा की शिकायत उठाई। ग्रामीणों ने मांग की कि प्लांट में कम से कम 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने कहा कि प्लांट के कारण क्षेत्र में पानी की कमी और प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है, लेकिन नौकरी के मामले में स्थानीय लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि कम से कम 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को दिया ...