मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के जलजमाव वाले क्षेत्रों का बेहतर प्रबंधन कर उन्हें खेती के लायक बनाया जाएगा। इसके लिए जिला ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विभाग मिलकर संयुक्त अभियान चलाने जा रहे हैं। मुख्यालय के निर्देश पर पहल शुरू कर दी गई है। इससे 20 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन किसानों को खेती के लिए उपलब्ध हो सकती है।निर्देश के अनुसार, अभियान चलाकर वैसे क्षेत्रों की पहचान की जानी है, जहां पांच से छह महीने तक जल जमाव रहता है। इसके लिए दोनों विभाग मिलकर सर्वे कराएंगे। इस सर्वे में ड्रोन के सहारे जमीन की पहचान की जाएगी। साथ ही इन जल जमाव वाले इलाके के पास नदी या कोई और बड़ा बहता हुआ जल स्रोत का पता लगाया जाएगा, जहां जमे हुए जल को बहाया जाएगा। इसको लेकर बिहार ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव भानु प्रकाश ने सभी जिलों को...