चतरा, जनवरी 13 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। चतरा डीसी कृतिश्री के निर्देश पर हंटरगंज के निरंजना नदी घाट पर मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव का आयोजन नमामि गंगे योजना के तहत किया गया। इस दौरान हंटरगंज के खूंटीकेवाल पंचायत के गोदोबार गांव समीप नीलांजना नदी के घाट पर पौधारोपण और सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खूंटीकेवाल पंचायत के मुखिया बृज किशोर सिंह और प्रखंड पंचायती पदाधिकारी योगेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक समाज सेवी रविंद्र कुमार रवि और लोजपा के वरिष्ठ नेता जय हिंद पासवान शामिल हुए। नमामि गंगे योजना के तहत मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन कर पूरे जिले के नदी के घाटों पर पधारोपण और सफाई अभियान चलाए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक रवींद्र कुमार रवि ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.