जल-जंगल बचाने को आंदोलन की चेतावनी
कौशाम्बी, मई 15 -- जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने शुक्रवार को चायल तहसील परिसर में आवाज बुलंद की। यूनियन के पदाधिकारियों ने हरे पेड़ों की कटाई और जल दोहन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि बाग-बगीचों और जंगलों का विनाश नहीं रुका तो किसान बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। शुक्रवार को तहसील परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने की। बैठक में बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि भी मनाई। इसके बाद उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि जनपद में प्रतिबंध के बावजूद हरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से हो रही है, जबकि वन विभाग और स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.