जल चढ़ाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
दरभंगा, अगस्त 19 -- संजय लाला,दरभंगा। सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के पतौना निवासी अनिरुद्ध राम के पुत्र सुनील राम (20) की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। बेंता थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टन हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि गत सोमवार को सुनील बाइक से अपने दोस्त सिकंदर मंडल के साथ जल चढ़ाने कपिलेश्वर स्थान गया था। वहां से लौटने के दौरान रहिका थाना क्षेत्र के बसौली चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों को डीएमसीएच पहुंचाया गया। इलाज के दौरान सुनील जी मौत हो गई। सिकंदर का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.