वाराणसी, मई 6 -- चिरईगांव (वाराणसी)। चिरईगांव ब्लॉक सभागार में मंगलवार को स्वयं सहायता समूह, पंचायत सहायक और ग्राम प्रधानों को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल गुणवत्ता विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्राम स्तर पर प्रभावी निगरानी तंत्र स्थापित करना है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर उषा सिंह और कुलदीप यादव ने फील्ड टेस्ट किट के उपयोग का प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को हैंडपंप और नलों से लिए गए पानी के नमूनों की जांच कर पीएच मान, टीडीएस, क्लोराइड और नाइट्रेट समेत कई महत्वपूर्ण मानकों के परीक्षण का तरीका बताया गया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर प्रशिक्षित किए गए कर्मी इस अवसर पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.