पाकुड़, मार्च 21 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जलसहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को जल की गुणवत्ता तथा इस पर आने वाले संकट से निपटने के बारे में जानकारी दी। जल चौपाल में फ्लोराइड की समस्या और उससे जुड़े समाधान के बारे में बताया गया। साथ ही जलसहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण और जल का उचित रख-रखाव एवं स्वच्छता के विषय पर चर्चा की। ग्रामीणों को बताया गया कि पीने वाले पानी को हमेशा ढंक कर रखना चाहिए। ताकि हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकें। जैसे कि डायरिया एवं पीलिया जैसी बीमारी होती है। इसलिए हम पीने वाले पानी को अच्छी तरह रखें और स्वच्छता जैसे चापाकल एवं जल मीनार के आसपास गंदा न रखें। साफ सफाई रखने से हम बहुत सारा बीमारी से बच सकते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.