दुमका, दिसम्बर 7 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जल जांच एवं जल गुणवत्ता निगरानी विषय पर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जल जीवन मिशन के तहत सभी जलसहिया को एफटीके किट के माध्यम से जल जांच एवं जल की गुणवत्ता निगरानी तथा इसके अनुश्रवण विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार लोहरा एवं बीडीओ कुंदन भगत के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यपालक अभियंता ने जलसहिया को संबोधित करते हुए बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत जलसहियाएं अपने-अपने गांव के सभी जल स्रोतों का एफटीके किट के माध्यम से जल जांच करेंगे और अपने गांव के 5-5 सक्रिय महिलाओं को भी जल जांच करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.