पाकुड़, मार्च 10 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरग्राम पंचायत में मंगलवार को जल महोत्सव पखवाड़ा अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जलसहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को जल गुणवत्ता पर चर्चा कर जानकारी दी। जल सहिया ने ग्रामीणों को बताया कि पृथ्वी पर विद्यमान संसाधनों में जल सबसे महत्वपूर्ण है। जल का सबसे शुद्धतम रूप प्राकृतिक जल है। हालांकि यह पूर्णत: शुद्ध रूप में नहीं पाया जाता है। इस जल में कुछ अशुद्धियां प्राकृतिक रूप से पाई जाती हैं। साथ ही जल के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणवत्ता पर भी चर्चा किया गया। मौके पर जल सहिया ने लोगों को जल की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया कर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.