जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
सहारनपुर, जून 1 -- श्री राधे गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञानामृत सप्ताह का भक्तिमय शुभारंभ बैंड-बाजों के साथ जल कलश यात्रा से हुआ। रविवार को धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन नगर में जल कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रीमद् भागवत ज्ञानामृत सप्ताह का शुभारंभ नगर के प्राचीन शिवालय महादेव मंदिर में सुबह शंख ध्वनि, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों की पूजा अर्चना करते हुए किया गया। जल कलश यात्रा में पीली साड़ी पहने महिलाओं व युवतियों की कतारें यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। श्री राधे गोविंद सेवा समिति के महामंत्री पंकज जैन ने बताया कि ज्ञानामृत सप्ताह में आचार्य पंडित भगवती प्रसाद शुक्ल अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा वाचन शाम चार बजे शुरू होकर शाम सात बजे तक रहेगा। पहले दिन के पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.