संतकबीरनगर, अप्रैल 1 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मगहर स्थित कबीर शोध संस्थान में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, जीवन बचाओ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राकेश जैन ने कहा कि जल और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी को पेड़ लगाने, पानी बचाने एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। सभी ने मिलकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। संस्था के अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.