पलामू, मार्च 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला उपायुक्त समीरा एस ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत कराए गए जल आकलन से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की। इस दौरान पलामू जिले के 19 पंचायतों से प्राप्त रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा करते हुए इस दौरान उपायुक्त ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि जिन पंचायतों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं घरों में फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन की व्यवस्था नहीं है, उसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि वहां शीघ्र शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को जल अर्पण दिवस मनाने वाले गांवों के लिए यूजर आईडी तैयार करने का निर्देश दिया। साथ हीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अ...