बागेश्वर, फरवरी 11 -- बागेश्वर। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, पेयजल, स्वच्छता विभाग ने हर घर नल कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत जौलकांडे में बुधवार को जल अर्पण दिवस मनाया। कार्यक्रम में स्थानीय जल-संस्कृति एवं परंपराओं के माध्यम से जन-भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य पूर्ण होने के बाद योजना के सफल संचालन व रखरखाव के लिए ग्राम सभा को प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों में सामाजिक सहभागिता के लिए जागरूक किया गया। विभाग की ओर से ग्रामीणों को एफटीके किट का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता वीके रवि नरेश उप्रेती, सहायक अभियंता विशन सिंह रौतेला, दरवान सिंह, चंद्र प्रकाश कर्नाटक, ललित कोरंगा, सुभाष खंडूरी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.