बुलंदशहर, मार्च 1 -- चोला क्षेत्र के गांव बिरोडी फौलादपुर में 1 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित पानी की टंकी का जल अर्पण दिवस के अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। लोकार्पण के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति की सौगात मिल गई। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि यह परियोजना ग्रामवासियों को स्वच्छ और सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि जल जीवन का मूल आधार है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की 'हर घर जल' योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिसके माध्यम से गांव-गांव तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि स्वच्छ जल का सदुपयोग करें और अनावश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.