जल अर्पण कार्यक्रम में जल संरक्षण का दिया संदेश
सोनभद्र, अगस्त 7 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। जल जीवन मिशन के तहत कार्यदायी संस्था जीवीपीआर इंजीनियर लिमिटेड ने शुक्रवार को म्योरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत खैराही के पंचायत भवन में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जल को जीवन का आधार मानते हुए एक बूंद भी व्यर्थ न जाए का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने जल स्रोतों का पूजन-अर्चन कर जल अर्पित किया और जल संरक्षण की शपथ ली। जीवीपीआर के अभियंता सुधीर कुमार ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने पानी की बर्बादी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.