रायबरेली, फरवरी 5 -- रायबरेली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा आज जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत विनोहरा में सदर विधायक अदिति सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण की गयी पेयजल योजना को औपचारिक रूप से सम्बन्धित ग्राम पंचायत एवं ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति (वीडब्ल्यूएससी) को हस्तांतरित किया गया। विधायक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल अर्पण कार्यक्रम जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तान्तरण स्थानीय स्वामित्व, जवाबदेही तथा सामूहिक सहभागिता को सुदृढ करेगा। इस अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.