पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत विकासखंड मरौरी की ग्राम पंचायत बरी अलीगंज में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने जल अर्पण कार्यक्रम का रिबन काटकर उद्घाटन कर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि अब गांव गांव हर घर हर नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचा जा रहा है जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। गांव में विकास पर योजना को लागू कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया है। इस मौके पर जल जीवन मिशन के जेई मोहम्मद हनीफ, एई मनोज कुमार गौतम और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.