अलीगढ़, जून 25 -- ​ गोंडा, संवाददाता। गांव जल्लू गढ़ी में आपसी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लोकेश शर्मा ने स्थानीय पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि 23 जून 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे दबंगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित लोकेश शर्मा के अनुसार, नामजद आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की छड़ों से उनके परिवार पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में लोकेश शर्मा, उनके पुत्र अशोक, पत्नी प्रीति देवी और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस (112) मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपी जान से मारने की धमकी देते रहे, जिससे पीड़ित परिवार भारी दहशत में है। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी से मामले में कठोर विधिक कार्रवाई करने औ...