नई दिल्ली, मार्च 11 -- स्मार्टफोन यूजर्स की सबसे बड़ी परेशानी में से बैटरी लाइफ है। जो कई बार फोन दिन भर भी नहीं चल पाता और बार-बार चार्ज करना पड़ता है। लेकिन अब बैटरी टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung अपने आने वाले स्मार्टफोन्स के लिए बेहद बड़ी क्षमता वाली नई बैटरियों की टेस्टिंग कर रही है। लीक जानकारी के अनुसार कंपनी की बैटरी यूनिट Samsung SDI 12,000mAh, 18,000mAh और यहां तक कि 20,000mAh तक की क्षमता वाली Silicon-Carbon बैटरियों पर काम कर रही है। इस टेक्नोलॉजी का मकसद ज्यादा बैटरी क्षमता देना है, लेकिन फोन को ज्यादा मोटा या भारी बनाए बिना। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 20,000mAh बैटरी का एक प्रोटोटाइप, टेस्ट के दौरान लगभग 960 चार्ज साइकल के बाद टेस्ट में फेल हो गया।...